राजनीतिताज़ा
पंजाब विधानसभा ने CEC ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल की जांच मांगी, ऐसा प्रस्ताव पहली बार; भाजपा बोली- 2027 की हार का बहाना
पंजाब विधानसभा ने 23 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में मतदाता सूचियों से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग वाला प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया। किसी राज्य विधानसभा का ऐसा यह पहला प्रस्ताव बताया जा रहा है। भाजपा ने इसे 2027 की संभावित हार का बहाना कहा है।
