न्यूज
छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों पर बनेगा कानून: पंजीकरण अनिवार्य, फीस वापसी और ₹5 लाख तक जुर्माना; 7 दिन में दें सुझाव
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार किया है: 20+ विद्यार्थियों वाले सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य, फीस वापसी, काउंसलिंग और ₹5 लाख तक शास्ति; जनता से 7 दिन में सुझाव मांगे गए।
