राजनीतिताज़ा
सिरहासर भवन से जोगी परिवार की वापसी पर सवाल: बस्तर दशहरा की परंपरा और राष्ट्रपति दौरे की तैयारी आमने-सामने
बस्तर दशहरा में सदियों से जोगी विधान निभाने वाले दौलत नाग के परिवार का आरोप है कि राष्ट्रपति के मुरिया दरबार की तैयारी के नाम पर उन्हें बिना नोटिस सिरहासर भवन से हटा दिया गया। जगदलपुर तहसीलदार का कहना है कि परिवार अपने मन से लौटा और विदाई की रस्म भी पूरी की गई।
