राजनीतिताज़ा
पंजाब में AAP को बड़ा झटका: कुंवर विजय प्रताप, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत पठानमाजरा भाजपा में शामिल; AAP ने स्पीकर से मांगी सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में सोमवार को सतीश पूनिया और केवल सिंह ढिल्लों ने अमृतसर उत्तर, समाना और सनौर के तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कुंवर विजय प्रताप ने इससे पहले विधानसभा सीट छोड़ दी, जबकि AAP ने जौड़ामाजरा और पठानमाजरा की सदस्यता रद्द कराने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा।
