ब्रेकिंग

पटवारी हड़ताल

न्यूजताज़ा

धान खरीदी से तीन हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल पर, अब तहसीलदार संघ ने भी CM को लिखी चिट्ठी

छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अब तहसीलदार संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि डिजिटल फसल सर्वे के 23 लाख से ज्यादा खसरे बाकी हैं। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है, इसलिए किसानों के पंजीयन और सत्यापन पर सवाल खड़े हैं।