राजनीतिताज़ा
छत्तीसगढ़ में ED और EOW ने कई जिलों में एक साथ छापे मारे, रायपुर में अनवर ढेबर के घर पहुंची ED टीम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय और राज्य की EOW-ACB ने कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की। रायपुर के बैरन बाजार में शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के घर ED टीम पहुंची, जबकि राजनांदगांव, नवापारा-राजिम और रायपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर EOW ने दस्तावेज खंगाले।
