राजनीतिताज़ा
दुर्ग में SIR के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
दुर्ग में शुक्रवार को भाजपा ने SIR के समर्थन में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारी में है।
